25 Apr 2024, 13:39:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सत्ता में आने पर अध्यापकों को मिलेगा अधिकार-कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2017 8:07PM | Updated Date: Sep 24 2017 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार बनते ही अध्यापकों को उनके अधिकार मिलेंगे। नाथ ने यह बात आज यहां अध्यापक संघर्ष समिति के प्रांतीय अधिवेशन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को अध्यापकों का दर्द दिखायी नहीं दे रहा है।

प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने पर अध्यापकों को उनके अधिकार मिलेगें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने गांव गांव में शिक्षा की अलख जगाने के लिये स्कूल खुलवाये। परंतु वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकारें स्कूल बंद करवा रही है।

उन्होंने कहा कि अध्यापक हमारी भावी पीढ़ी के नि  र्माता है, लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज गुरुओं को अपमानित होना पड़ रहा है। उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, नवजनवान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी का जीवन कठिनाईयों में बीत रहा है। लेकिन प्रदेश की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »