23 Apr 2024, 16:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

BJP मंत्री के भतीजे को लड़की ने सरेआम जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 12:31PM | Updated Date: Sep 22 2017 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भतीजे अंकित रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की उसे चांटा मार रही है। बताया जा रहा है कि ये लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों बीते कुछ सालों से रिलेशन में थे। लड़की को जब पता चला कि अंकित उसे धोखा दे रहा है और उसका और लड़कियों से भी संबंध है तो वो आग बबूला हो गई और अंकित की पिटाई कर दी। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित रो रहा है और कह रहा है- इस बार माफ कर दो और प्लीज, वीडियो मत बनाओ मुझे नेता बनना है। करियर बर्बाद हो जाएगा। Read Also- VIDEO: योगी के जनता दरबार में महिला से 'गंदी बात', मारा गया थप्‍पड़ वहीं अंकित की पिटाई करते हुए लड़की कह रही है- अब किसी लड़की के आस-पास भी दिखे तो दोबारा पिटोगे। लड़की बार बार यह बोल कर उसे थप्पड़ मार रही कि तुम लड़कियों को यूज करते हो। 
 
तो लड़का विडियो बनाने वाली महिला से गुहार लगाता है कि प्लीज मैडम विडियो मत बनाओ। इसके बाद वीडियो बनाने वाली महिला कहती है तुमने मेरी बहन के साथ भी फर्लट किया है। तुम उसे भी नहीं छोड़ना चाहते हो। रात दिन उसे फोन करते रहते हो।नकारी के मुताबिक घटना देहरादून के बंजारावाला की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »