19 Apr 2024, 16:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भारत की प्रतिष्ठा खतरे में, कांग्रेस से पास है इसका हल- राहुल गांधी बोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 11:39AM | Updated Date: Sep 21 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो हफ्ते से अमेरिका दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने कई बैठकें भी की हैं। न्यूयॉर्क में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है, तो वह युवाओं को एक विजन भी नहीं दे सकता है। कांग्रेस इस समस्या को हल कर सकती है। 

उन्होंने कहा कि हजारों साल से भारत शांति और सामंजस्य की मूर्ति बना हुआ है, लेकिन अब देश की प्रतिष्ठा खतरे में है। हमारे देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो देश को उस दिशा में ले जा रही है जो बहुत खतरनाक है। यह हमारी हजारों साल की प्रतिष्ठा को खत्म कर सकता है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां जंग और अशांति है, वो देश भारत की ओर देखते हैं कि शायद हमारे पास कोई शांतिभरा विकल्प हो। 

नौकरी देने में मोदी सरकार भी हुई नाकाम
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि असहिष्णुता और बेरोजगारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर चुनौती हैं। मंगलवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, चीन, मेक इन इंडिया जैसे कई मुद्दों पर बात की थी। 
 
उन्होंने यह भी माना कि पिछली कांग्रेस सरकार फेल हो गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मोदी सरकार भी युवाओं को नौकरी देने में बुरी तरह से फेल हो गई है। गौरतलब है कि राहुल दो हफ्तों से अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »