25 Apr 2024, 00:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा, अरब से आए 8 शेख अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 4:05PM | Updated Date: Sep 20 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने साउदी अरब में शेखों से शादी कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साउदी अरब के 8 शेख भी शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा रैकट बताया जा रहा है। 

 जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें 8 साउदी अरब के शेख, 3 मुसलिम काजी, चार लॉज मालिक और 5 दलाल शामिल हैं। इनमें रैकेट में शादी कराने वाला एक काजी तो मुंबई का रहने वाला है। 
 
पुलिस अब इन सभी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी लड़कियों को अरब के शेखों के लिए जाल में फंसाया गया है।
 
 बता दें कि अरब के शेखों से शादी कराने के रैकेट में बहुत मोटी रकम बनाई जाती है। इसके साथ ही शादी के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण भी किया जाता है। इस तरह के कई मामले पहले भी उजागर हो चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »