23 Apr 2024, 17:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

दार्जिलिंग में वैन खाई में गिरी, चार महिलाओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 1:31PM | Updated Date: Sep 20 2017 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के समीप सुखियापोखरी में आज एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने से चार महिलाओं की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना दोपहर डेढ़ बजे उस समय हुई, जब चार वाहनों का काफिला लोढामा में लोगों को राशन वितरित करने के बाद लौट रहा था, तभी काफिले में शामिल एक वैन 150 फुट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त वैन में चालक के अलावा आठ महिलायें सवार थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार महिलाओं को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »