26 Apr 2024, 03:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पंजाब: बॉर्डर पर 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठिए मार गिराए, सर्च जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 12:31PM | Updated Date: Sep 20 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में भारत-पाकिस्‍तान अंतराष्‍ट्रीय सीमा पर आज दो पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया। उन्‍होंने भारत की सीमा में प्रवेश करने के दौरान आ‍त्‍मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपमहानिरीक्षक जे. एस. ओबेरियो का कहना है कि दोनों पाकिस्तानी घुसपैठियों ने जब चेतावनी को अनसुना कर दिया और बीएसएफ की जवानों की ओर आक्रमकता के साथ बढऩे लगे तो सुरक्षा बल ने उन्हें मार गिराया। घटना दरमियानी रात को अमृतसर के अजनाला सेक्टर में सीमावर्ती सुरक्षा चौकी शाहपुर की है। वहां बीएसएफ के जवानों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को देखा जो भारत की सीमा में घुस आये थे और आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बल ने कहा कि उसे मौके से दो शव बरामद हुए हैं। वहां से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और दो दर्जन के करीब गोलियां मिली हैं। 

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने कहा है कि बीएसएफ के जवानों ने जब चुनौती दी तो, घुसपैठियों ने स्‍वचलित हथियारों ने उनपर गोलीबारी की। अपना बचाव करते हुए, समुचित जवाबी कार्रवाई की गई और सीमा पर लगी बाड़ के पास उन्‍हें मार गिराया गया।  उन्‍होंने कहा कि बल ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उन्‍होंने कह कि मौके से एक पाकिस्‍तानी सिमकार्ड, चार किलोग्राम हेरोइन और 20,000 रूपए कीमत के पा‍किस्‍तानी नोट बरामद हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »