25 Apr 2024, 17:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

13 साल के नाबालिग ने 5 साल की मासूम से किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 6:00PM | Updated Date: Aug 22 2017 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला के पाथला गांव में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक किशोर ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मामले को लेकर मासूम के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल परिजन बच्ची को साथ लेकर सेब तुड़ान के लिए गए थे। इस दौरान परिजन से दूर बच्ची घाटी में खेल रही थी, तभी 13 साल के एक किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हो गया। मासूम के चाचा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच करवा रही है.एसपी ने कहा है कि काफी जांच के बाद पता चला है कि आरोपी नेपाल का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »