28 Mar 2024, 17:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड: 50 रुपए कम होने पर नहीं की जांच, बच्चे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 11:59AM | Updated Date: Aug 22 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में सोमवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई। मात्र 50 रुपए कम पड़ने पर राजेंद्र इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के लैब स्टाफ ने एक बच्चे का टेस्ट करने से इन्कार कर दिया। सही समय पर टेस्ट न होने से उसकी मौत हो गई। दरअसल सीटी स्कैन के लिए 1350 रुपए की जरूरत थी। बच्चे के पिता संतोष के पास केवल 1300 रुपए थे। उसने लैब स्टाफ से स्कैन करने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने बच्चे का टेस्ट करने से मना कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से बच्चे के पिता ने काफी मिन्नतें की लेकिन लैब स्टाफ का दिल नहीं पसीजा। झारखंड पुलिस के मुताबिक, सिर में चोट के चलते बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »