20 Apr 2024, 17:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में अतिशीघ्र शुरू होगा ईआरओ, इन लोगों के लिए होगा उपयोगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 9:18PM | Updated Date: Aug 21 2017 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में मतदाताओं को एक मंच पर लाने के लिए ईआरओ नेट शीघ्र शुरू किया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने यह जानकारी यहां इन्दिरागांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित ईआरओ नेट प्रशिक्षण में दी। जिसमें सभी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में भी ईआरओ नेट लागू होगा। मददाता सूची से सम्बन्धित सभी आवेदन पत्र इस नेट में फॉर्म नं. छह, सात एवं आठ ऑनलाईन भरे जाऐंगे। उन्होंने कहा कि ईआरओ नेट शुरू होते ही देश की मतदाता सूची एक हो जाएगी। भगत ने बताया कि नये मतदाता का नाम इलेक्ट्रोनिक फॉर्म में भरा जाएगा तथा इस फॉर्म में मतदाता की पहचान से संबंधित जानकारी यथा नाम, पता, फोटो, लिंग, आयु, उम्र, जन्मतिथि जैसी सही-सही जानकारियां भरी जाएगी।

यदि किसी मतदाता का नाम पूर्व से ही किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कि मतदाता सूची में पंजिकृत है तो उसकी  जानकारी प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल बहुभाषी बनाया गया है, जिससे राज्य विशेष का मतदाता अपनी भाषा चुन सकेगा। उन्होंने बताया कि ईआरओ नेट ट्रेंनिग कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में इसी सप्ताह में अतिशीघ्र शुरू की जाएगी। इस प्रशिक्षण में जिले के उपजिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एवं तकनीकी क्रर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »