20 Apr 2024, 13:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भोजपुरी गायक विजय बिहारी की गोली मारकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 4:32PM | Updated Date: Aug 19 2017 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने स्‍टूडियो संचालक और भोजपुरी गायक विजय बिहारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या के बाद आरोपी गायक के पास रखे दो मोबाइल, एक लैपटॉप और अन्‍य सामान लेकर भाग निकले। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सगहा मोड़ के समीप हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम हेतु सदर चिकित्‍सालय भेज दिया। 
 
इस वारदात की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो वे भड़क उठे। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने के लिए समझाइश दी। अब पुलिस क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर रही है। मीरगंज नगर के हथुआ, शनिचारा मोड़ के पास सीरीज कैसेट नाम से उनका स्टूडियो था। ग्रामीणों के काफी देर तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस कई क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »