29 Mar 2024, 04:42:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

दक्षिण कश्‍मीर में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 3:01PM | Updated Date: Aug 19 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के सोपियां जिले में तड़के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद नौ गांवों में जोरदार तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। नौगाम सोपियां में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स,जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया। 

इस क्षेत्र में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए है। सूत्रों ने बताया कि यह अभियान जैपोरा,ताकिपोरा, चाकूरा , रत्नीपोरा,प्रताबपोरा,वांगम, मंतरीबुग ,रनिपोरा और दांगम में चलाया जा रहा है। इन गांवों में आने जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा तलाशी अभियान को पांच और गांवों तक बढ़ाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »