29 Mar 2024, 02:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, TMC ने मारी बाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 4:23PM | Updated Date: Aug 17 2017 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जादू बरकरार है। हाल ही में हुए सात नगर निकाय चुनावों में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सभी पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणामों में टीएमसी ने सबसे बड़ी नगरपालिका दुर्गापुर के साथ-साथ हल्दिया और कूपर्स कैम्प नोटिफाइड एरिया में क्लीन स्विप हासिल कर लिया। इन तीनों नगर निकायों में विपक्षी पार्टी भाजपा अपनी मौजूदगी भी दर्ज नहीं करा सकी।

काफी जोर आजमाइश करने के बाद भी विपक्षी भाजपा को धुपगुरी नगरपालिका में 16 में से चार सीटें मिलीं। इसके अलावा पार्टी को पंसकुड़ा और बुनियादपुर नगरपालिका में भी एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। उधर, सीपीएम की अगुवाई वाले लेफ्ट फ्रंट ने नलहट्टी नगरपालिका में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। सभी सात नगरपालिका की कुल 148 सीटों में से 140 पर तृणमूल कांग्रेस और 6 पर बीजेपी जबकि एक-एक सीट पर लेफ्ट फ्रंट और निर्दलीय उम्मीदवार की जात हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »