25 Apr 2024, 21:52:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

लालू का पलटवार- कौन सा जीरो टॉलरेंस...हत्या के आरोपी है नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 10:40PM | Updated Date: Jul 26 2017 10:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के FIR दर्ज करने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव के उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने पर कहा कि हत्या के आरोपी नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दिखावा कर इस्तीफा दिया है और अब बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का अधिकार आरजेडी का है।
 
लालू ने राज्य में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपने आवास पर आरजेडी विधायकों के साथ मंथन करने के बाद जल्दीबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया और कहा कि नीतीश कुमार सीताराम सिंह की हत्या के आरोपी है। 
 
उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को किस हैसियत से मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हुए थे। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दिखावा कर अपने पद से इस्तीफा दिया है।
             
उन्होंने कहा कि हत्या का आरोप होने के बावजूद कुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं, नीतीश की पार्टी जेडीयू तेजस्वी से सीबीआई की उस FIR के आधार पर इस्तीफे की मांग कर रही थी जब वह नाबालिग थे। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश को हत्या मामले का जनता के बीच भंडाफोड़ होने का डर था इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »