20 Apr 2024, 07:46:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अमित शाह ने दलित के यहां खाया खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 4:04PM | Updated Date: Jul 23 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के एक दलित कार्यकर्ता के यहां दोपहर का भोजन किया। शाह अपराह्न लगभग एक बजे पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ता रमेश पचारिया के सुशीलपुरा स्थित आवास पर पहुंचे जहां उसके परिजनों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , राजस्थान मंत्रीमंडल के सदस्य राजेन्द्र सिंह राठौड, अरूण चतुर्वेदी , प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी , पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव मौजूद थे।
 
शाह और उनके साथ मौजूद लोगों ने जमीन पर बैठकर खाना खाया। भोजन में राजस्थान की बेसन के गट्टे की सब्जी, दाल चावल और रोटी शामिल थी। शाह के यहां पहुंचने पर दलित कार्यकर्ता की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और उनका स्वागत किया। श्री पचारिया के अनुसार पार्टी मेहमानों के लिए उनकी मां बिरधी ने खाना बनाया। भोजन करने के बाद अमित शाह ने मकान से बाहर निकल कर वहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता और निवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
 
शाह की झलक पाने के लिये रमेश पचारिया के मकान के बाहर और आसपास की छतों पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी सवेरे से ही श्री पचारिया के आवास पर भोजन की व्यवस्थाओं की देखरेख में लगे हुए थे। शाह के सुशीलपुरा के दौरे को देखते हुये जिला प्रशासन की ओर से कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »