16 Apr 2024, 14:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गुजरात में तेज बारिश से 4 लोगों की मौत, गांव छोड़कर गए 6235

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 10:09AM | Updated Date: Jul 23 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बाढ़ की चपेट में देश की आधी आबादी है। असम, बिहार, यूपी और राजस्थान के बाद अब गुजरात भी बाढ़ की तबाही झेल रहा है। गुजरात में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाके डूब गए हैं। इस बाढ़ में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। सरकार ने राहत व बचाव कार्यों के लिए एयरफोर्स और सेनी की खास टीम को बुलाया है। अब तक 6295 लोगों की सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में यहां और भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है और अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में कहां हो रही है बारिश
राज्य के 33 जिलों में तेज बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी है। सुरेंद्रनगर के चोटिला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां 600 मिलीमीटर बारिश हुई है, वहीं अहमदाबाद में 86 बारिश। गांधीनगर में तेज बारिश हो रही है। साबरमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

बाकी राज्यों में तेज बारिश से हाल बेहाल
उत्तर पूर्वी राज्य में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है। असम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में अब तक बाढ़ ने कुल 80 लोगों की जान ली है। कितने गांव बाढ़ के पानी में डूब गए और लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इधर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान  है कि अगले 24 घंटे के भीतर इन इलाकों में तेज बारिश होगी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »