28 Mar 2024, 16:06:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लड़की की विदाई को लेकर दामाद से ससुराल में चलाए चाकू - ससुर की मौत, सास घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 4:30PM | Updated Date: Jul 21 2017 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अररिया। बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अमराहा गांव में लड़की की विदाई कराने को लेकर विवाद में दामाद ने ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के अमराहा गांव निवासी देवन बहरदार का दामाद गुरूदेव बहरदार पत्नी को लेने ससुराल आया हुआ था। देवन ने पुत्री की विदाई कुछ दिन बाद करने का आग्रह अपने दामाद से किया। इसी बात को लेकर ससुर और दामाद के बीच विवाद बढ़ गया जिसके दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान बीच-बचाव में आई अपनी सास को भी गुरूदेव ने नहीं छोड़ा और उस पर भी चाकू से कई वार किये। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सास को फारबिसगंज स्थित एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »