25 Apr 2024, 13:50:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पत्नी के होते हुए कर रहा था दूसरी सगाई, कोर्ट का सर्टिफिकेट लेकर पहुंची वाइफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 1:40PM | Updated Date: Jul 21 2017 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। गोविंदपुर राम मंदिर के पास रहने वाले अमित शर्मा ने एक युवती से कोर्ट मैरेज करने के बाद भी दूसरी लड़की से मंगनी कर रहा था। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह अपने परिजानों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और कोर्ट मैरिज का दावा किया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि तीन परिवारों की मौजूदगी में तय हुआ कि जिससे 23 दिन पहले कोर्ट मैरिज किया, उसे अमित अपनाएगा और छपरा की जिस युवती से मंगनी हो रही थी, उससे छोटे भाई की शादी होगी।
 
युवती ने बताया कि अमित ने उससे 27 जून 2017 को कोर्ट में शादी की है। इसके बावजूद वह घरवालों और दूसरी युवती को धोखा देकर शादी रचाने जा रहा है।  इसके बाद पुलिस अमित को पकड़कर महिला थाना ले गई। महिला थाना में युवती ने लिखित शिकायत की। वहां पर दोनों पक्ष के कई लोग आ गए। पहले तो अमित ने शादी से इनकार किया, लेकिन युवती की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जेल भेजने की चेतावनी दी तो वह रखने के लिए राजी हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »