24 Apr 2024, 13:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमेरिका के दो प्रवासी से 5 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 12:08PM | Updated Date: Jul 21 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाब। लुधियाना के मोतीनगर इलाके से अमेरिका में रहने वाले दो प्रवासी भारतीयों से पांच किलोग्राम हेरोइन जब्‍त की गई है। पुलिस ने यहां बताया कि एसटीएफ ने दो तस्‍करों को बुधवार रात नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ रोड़ स्‍थित सेक्‍टर 39 के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय कीमत 25 करोड़ रूपए की जा रही है। अमेरिका में भी वहां नशा तस्‍करी के आरोप में सजा काट चुके है। दोनों वहां से डिपोर्ट कर भारत भेजे गए थे। आरोपियों का साथी राजा कंदोला कपूरथला जेल में बंद है जो जेल से ही नशा तस्‍करी का धंधा चला रहा था। 
पुलिस ने इन दोनों के अतिरिक्त कंदोला के विरूद्ध भी मामला दर्ज किया है। बाद में दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत ने कंदोला का प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »