20 Apr 2024, 17:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गुजरात में पीएम मोदी बोले- यहीं से मेरी राजनीति की हुई है शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 10:21AM | Updated Date: Jun 29 2017 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने राजकोट में रोड शो किया। इस दौरान जनसमूह को संबोधि‍त कर रहे हुए पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई पीएम राजकोट आया है। राजकोट की मेरे दिल में खास जगह है। मेरे राजनीति की शुरुआत गुजरात से हुई है।

आजादी के 70 साल के बाद भी साइन लैंग्वेज भारत के हर राज्य में है। दिव्यांग जनों के इस भाषा में भी भेद था। इसलिए पूरे देश में दिव्यांग कहीं जाता था और कुछ समझता था तो उसे समझने के लिए कोई इंटरप्रेटर नहीं था। हमने एक कानून बनाया और देश के सभी बालकों को एक साइन लैंग्वेज सिखाया जाए, इसकी व्यवस्था थी यह काम बहुत छोटा लगता है, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है।

गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार्य नहीं    

मोदी ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा,  गौ भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं है। इसे महात्मा गांधी कभी स्वीकार नहीं करते। प्रधानमंत्री ने कहा, चलिए सभी मिलकर काम करें। महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाते हैं। एक ऐसा भारत बनाते हैं जिस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हो। उन्होंने कहा, देश में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री का यह बयान गोरक्षा के नाम पर हिंसा की बढ़ती घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है। पिछले दिनों मथुरा जा रही एक ट्रेन में एक मुस्लिम युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। हमला करने वालों ने युवक और उसके साथ के लोगों पर फब्तियां कसी तथा उनको 'गोमांस खाने वाले' और  'देशद्रोही' कहा।

मोदी कल करेंगे  'टेक्सटाइल इंडिया ' का उद्घाटन                

प्रधानमंत्री मोदी कपड़ा क्षेत्र के लिए कल देश के अबतक के सबसे बड़े व्यापार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश को दुनिया भर के विनिर्माणकर्ताओं के लिए वैश्विक  'सोर्सिंग ' केंद्र तथा निवेश गंतव्य के रूप में दिखाया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन  'टैक्सटाइल्स इंडिया 2017 '  में 2,500 अंतरराष्ट्रीय खरीदार, एक हजार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कंपनियां तथा शीर्ष फैशन डिजाइनर इसमें भाग लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »