25 Apr 2024, 18:30:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 12:06PM | Updated Date: Jun 28 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। 'बम बम भोले' और 'जय बाबा बर्फानी' के नारों के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मला सिंह ने जम्मू के भगवती नगर स्थित शिविर से 2,280 तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।  

इस मौके पर तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुये डॉ. सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिये राज्य सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सुगम तथा दुर्घटना रहित यात्रा के लिये अन्य उपाय किये गये हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले जत्थे में 1,811 पुरूष, 422 महिलाएं तथा 47 साधु शामिल थे। यह जत्था 72 वाहनों में रवाना हुआ, जिसमें 26 छोटे मोटर वाहन तथा राज्य सड़क परिवहन निगम की 46 बसें शामिल थीं। यात्रा शिविर से पहली बस सुबह पांच बज कर 22 मिनट पर छूटी , जबकि आखिरी बस पांच बज कर 45 मिनट पर रवाना हुई। सुरक्षाकर्मियों का एक दल भी यात्रियों के वाहनों के साथ गया है। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक एस एन श्रीवास्तव के मुताबिक इस वर्ष सेटेलाइट्स तथा द्रोण कैमरा के जरिये यात्रा की निगरानी की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »