16 Apr 2024, 23:10:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पंजाब विस में हंगामा, आप MLA की पगड़ी उतरी, दो पड़े बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 5:09PM | Updated Date: Jun 22 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 7वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़। गुरुवार को विधानसभा का नजारा किसी लड़ाई के अखाड़े से कम नहीं था। इस दौरान हुई झड़पों के चलते आप महिला विधायक सरबजीत मनुके बेहोश हो गईं।

हंगामा सुखपाल खैहरा और बैंस बंधुओं को विधानसभा सेशन में एंट्री न देने को लेकर हुआ। एंट्री न देने पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बवाल इतना बढ़ गया कि स्पीकर ने आप के सभी विधायकों को नामजद कर दिया।

साथ ही मार्शल को विधायकों को उठाकर बाहर ले जाने के आदेश दे दिए। मार्शल आए और विधायकों को टांगों बाजुओं से उठाकर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान विधायक परिमल सिंह की पगड़ी उतरी गई।
 
वहीं दो विधायकों की तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। यह देखकर शिअद बीजेपी विधायक भी वाकआउट कर गए। शिअद ने 'आप' विधायकों से इस तरह के व्यवहार का विरोध किया। हंगामा होते देखकर स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
 
दूसरी ओर, एक महिला मार्शल ने मुख्यमंत्री को आप विधायकों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि सदन से बाहर ले जाए जाने के दौरान विधायकों ने उसके साथ मारपीट की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »