29 Mar 2024, 06:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

लश्कर के निशाने पर दिल्ली-मुंबई, जारी किया गया हार्इ अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2017 11:07AM | Updated Date: May 27 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसी आई.बी. ने दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों अनुसार पता चला है कि लश्कर-ए-तैयबा के 20-21 आतंकवादियों का समूह हमले करने के लिए देश में घुस आया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक एडवाइजरी जारी करके अपने जिलों, मेट्रो पुलिस और रेलवे पुलिस यूनिट्स को अलर्ट करते हुए उनसे मार्केट एरिया, धार्मिक जगहों, मॉल, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा कड़ी करने को कहा है।

अधिकारियों से अपने स्टाफ की तैयारी की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने मीडिया को हाल में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें सतर्कता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आतंकवादी संगठनों का पसंदीदा निशाना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »