28 Mar 2024, 20:13:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

हम देश को आगे बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं, विपक्ष हमें घेरने की : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 5:14PM | Updated Date: May 26 2017 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्र में पार्टी के नेतृत्व वाली राजग के तीन साल के शासन में परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने का दावा करते हुए कहा कि विपक्ष उन्हें घेरने की रणनीति बना रहा है और उनकी पार्टी देश को आगे बढ़ाने में जुटी है।  

शाह ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए यहां भाजपा के मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल के दौरान देश की राजनीति में आमूल चूल परिर्वतन आया है। परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने के साथ दुनियाभर में देश का गौरव स्थापित किया गया है जो राजनीति में एक शुभ संकेत है। 
 
शाह ने कहा कि पिछले 70 साल में विकास के लिए जो काम नहीं हो पाये थे उसे तीन साल के शासन के दौरान पूरा किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार को गरीबों, दलितों, पिछडों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं की बताते हुये कहा कि यह पारदर्शी तरीके से और निर्णायक तौर पर काम कर रही है। इसने  'साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है' का नया नारा दिया है।  
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुल मिला कर विभिन्न वर्गों में सरकार की सराहना होना एक बात है लेकिन सबसे बड़ी बात जनादेश है। 2014 के बाद से सभी चुनावों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और अधिकतर चुनावों में उसे जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम  मोदी सरकार के प्रदर्शन पर जनता की स्वीकृति का 'सर्टिफिकेट' है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से दुनियाभर में देश का गौरव बढा है और वह देश के सबसे लोकप्रिय लोकनेता के रूप में उभरे हैं। श्री मोदी ने एक महान भारत के निर्माण की नींव डालने का काम किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »