29 Mar 2024, 06:51:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सेना का मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्‍तान BAT के 2 जवानों को किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 3:47PM | Updated Date: May 26 2017 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। सेना कश्‍मीर के उड़ी सेक्‍टर में भारत के गश्‍ती दल पर पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम (BAT) का हमला विफल कर दिया गया है। भारतीय सेना ने कहा है कि पाक बॉर्डर एक्‍शन टीम के दो हमलावर मारे गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता करके कहा था कि हाल ही में भारतीय सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में भारतीय सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अब बर्फ पिघलने से घुसपैठ बढ़ने की आशंका है, लेकिन भारतीय सेना की तैयारी पूरी है। घाटी में शांति के लिए LOC पर हालात ठीक होना जरूरी है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कोशिश जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करना है। पाकिस्तान भारत में घुसपैठ कराता रहा है। घुसपैठ में मदद करने वाली नौशेरा स्थित पाकिस्तानी चौकियों को तबाह किया है। सेना ने पाक पर कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। यह वीडियो 9 मई का है। एयर डिफेंस गन से फायरिंग की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »