20 Apr 2024, 08:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आपसी झगड़े में 31 कुत्तों पर फेंका तेजाब, एक की मौत, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 9:58AM | Updated Date: May 26 2017 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना यहां मोहाली में सामने आई है। यहां के एक गांव के पशु आश्रय केंद्र की मालकिन ने दावा किया है कि किराए के कमरे को खाली नहीं करने पर उसके 31 कुत्तों पर तेजाब और धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें एक कुत्ता मर गया। 12 कुत्ते गंभीर रूप से घायल हैं और 19 लापता हैं।

नानदियाली गांव में प्रोटेक्शन एंड केयर फॉर एनिमल्स का संचालन करने वाली रेशम धालीवाल का दावा है कि उन्होंने कुछ समय पहले अपने पशु आश्रय के लिए दो कमरे किराए पर लिए थे।
 
संपत्ति का मालिक बलविंदर सिंह महिला से कमरे खाली कराना चाहता था लेकिन धालीवाल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। धालीवाल के मुताबिक, मकान मालिक और उसेक साथियों ने अगले दिन उसके 31 कुत्तों पर तेजाब फेंका और धारदार हथियार तथा डंडों से हमला किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »