19 Apr 2024, 10:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों की बस नदी में गिरी, इंदौर के 22 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 9:54PM | Updated Date: May 23 2017 10:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को मध्य प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर आई एक निजी बस नदी में गिर गई। हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। 

 
जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री इंदौर के थे। बताया जा रहा है कि, बस के तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार यात्री गंगोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की मदद देने का एलान किया है।
 
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एक निजी बस मध्य प्रदेश से 28 यात्रियों को लेकर चार धाम यात्रा के लिए जा रही थी। यह बस नालूपानी नामक स्थान पर बेकाबू होकर नदी में गिर गई। प्रवक्ता ने चार यात्रियों के मौत की पुष्टि की है। ये सभी यात्री मध्य प्रदेश निवासी हैं। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताया है। 
          
CM ने किया शोक व्यक्त 
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, राहत बचाव के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। अंधेरा हो जाने के कारण राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
         
राज्य आपदा नियंत्रण बल (एसडीआरएफ), जल पुलिस, पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अलावा, जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर राहत कार्य में लगे हैं। राहत एंव बचाव दल को नदी का जल स्तर अधिक होने से राहत कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 
हेल्पलाईन नं. 
हेल्पलाईन न.- 9411112976 
एसपी उत्तरकाशी- 9411112737
रेंज कार्यालय देहरादून- 0135-2716201
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »