24 Apr 2024, 19:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पांच दिन में दो बार एवरेस्ट फतह कर अंशु ने बनाया विश्‍व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 5:07PM | Updated Date: May 21 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की अंशु जामसेन्पा ने पांच दिन के भीतर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई कर एक नया इतिहास रचा है। 

अंशु ने एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी कर तिरंगा लहराया। उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा किया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं। 
 
'ड्रीम हिमालय एडवेंचर' के प्रबंधन निदेशक दावा एस लामा ने अंशु की इस उपलब्धि की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अंशु ने पांच दिनों के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दो बच्चों की मां 32 वर्षीय अंशु ने मई 2011 में दो बार और 2013 एक बार यह कारनामा किया था।
 
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अंशु को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दते हुए कहा कि उनके इस रिकार्ड प्रदर्शन पर देश को गर्व है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »