20 Apr 2024, 15:24:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: पटरी से घर जा रहे 8 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 10:14AM | Updated Date: May 1 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में किऊल-गया रेलखंड के सिरारी स्टेशन के पास रविवार को रेलवे पुल के नीचे एक मालगाड़ी की चपेट में आकर आठ लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक ये लोग किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर ट्रैक से होकर अपने गांव जा रहे थे। 
 
हालांकि इस दौरान एक दो लोग पुल से नीचे कूदने की हिम्मत तो जुटा लिए परंतु अन्य लोग ट्रेन को अपनी ओर आते हुए देखते रह गए और चंद सेकेंड के भीतर ही ट्रेन उनके पास तक पहुंच गई और उन्हें रौंदते हुए लखीसराय की तरफ निकल गई। 
 
मृतक में पांच पुरुष एवं तीन महिला बताए जा रहे है। मरने वालों में लखीसराय जिला में आने वाले भंवरिया गांव निवासी मीना देवी ,मंगल यादव ,उनका भतीजा पुरुषोत्तम कुमार, आशा देवी, शिशमा गांव निवासी 50 साल की सरोजनी देवी, मसौढ़ा गांव निवासी सुरेश यादव शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहीं, सदर अस्पताल भी अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद इन गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »