25 Apr 2024, 12:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 11:17AM | Updated Date: Apr 27 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगनर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से पुलिस ने महिला अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया उस समय चर्चा में आई थी जब श्रीनगर में पाकिस्तान दिवस मनाते हुए एक वीडियो सामने आया था।
 
इससे पहले आसिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने महिलाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसा रही हैं। ऐसी खबरें भी सामने आती रही है कि वे पाकिस्तान का सपोर्ट करती हैं। इससे पहले उन्हें पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
आसिया दुख्तरान-ए-मिल्लत नाम की महिलाओं की एक संस्था चलाती हैं। यह संस्था कश्मीर में आॅल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस का हिस्सा है। इसके अलावा आसिया पर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगता रहा है। दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन को कश्मीर में इस्लाम कानून लागू करने के साथ-साथ भारत से अलग करने के लिए काम करने वाला संगठन माना जाता है। अंद्राबी ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के नेता आशिक हुसैन फकतू से शादी की है। आशिक हुसैन इस वक्त फिलहाल जेल में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »