25 Apr 2024, 00:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मोदी के आरोपों पर लालू का पलटवार, RK मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 9:03PM | Updated Date: Apr 24 2017 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कथित मिट्टी-मॉल घोटाले में भाजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के लगातार हमलों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने भाई राजकुमार मोदी के कंपनी में अपना सारा कालाधन खपाने वाले मोदी अब आर.के. को केवल रिश्तेदार बता रहे हैं।

                
मिट्टी-मॉल घोटाले को लेकर लगातार भाजपा नेता के निशाने पर आए लालू का गुस्सा सुशील मोदी के हालिया ट्वीट के बाद और बढ़ गया जिसमें उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमों उनके रिश्तेदारों पर दबाव बना रहे हैं, ताकि वह उनके घोटालों को उजागर न करे। 
 
भाजपा नेता के इस ट्वीट का जवाब राजद सुप्रीमों ने अपने खास अंदाज में देते हुए लिखा, "रिश्तेदार बताते हो, बताओ आर.के मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा? रिश्तेदारी की चादर लंबी होती है मां-जाये सगे भाई को रिश्तेदार मत बताओ।"                    
 
इससे पहले राजद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर मोदी से पूछा, "अपना सारा कालाधन अपने भाई राजकुमार मोदी की कम्पनी में घुसा दिया। बेनामी सम्पति का सरगना है मोदी परिवार। ललित छावछरिया कौन है।"                  
 
उल्लेखनीय है कि लालू यादव और उनके परिवार पर मॉल-मिट्टी घोटाले का आरोप लगाने के बाद से ही भाजपा नेता मोदी और राजद सुप्रीमो एक दूसरे पर वार-पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »