29 Mar 2024, 04:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जिस स्टेशन पर चाय बेचते थे PM मोदी, उसके बदलेंगे हालात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 11:23AM | Updated Date: Apr 22 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे उस रेलवे स्टेशन के भी अब अच्छे दिन आने वाले है। जी हां रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक गुजरात के मेहसाणा जिले में आने वाले वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए आठ करोड़ की राशि मंजूर की गई है। मनोज सिन्हा अहमदाबाद के सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 
 
2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मोदी अकसर कहा करते थे कि अपने बचपन के दिनों में वह अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वडनगर मोदी का जन्मस्थान भी है।

इस प्रोजेक्ट के तहत होगा काम
अहमदाबाद के डिविजिनल रेलवे मैनेजर दिनेश कुमार ने भी पत्रकारों को बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह काम राज्य पर्यटन विभाग की ओर से वडनगर मोढेरा पाटन टूरिस्ट सर्किट के तहत 100 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। दिनेश कुमार ने संभावना जताई कि इस साल स्टेशन की शक्ल सूरत बदल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वडनगर तक ट्रैक को मीटर से ब्रॉड गेज करने का काम भी इस साल पूरा हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »