29 Mar 2024, 13:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आंध्र के चित्तूर में बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला- 20 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 5:11PM | Updated Date: Apr 21 2017 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक दुकानों में घुस गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया और उसके बाद लोगों, कारों और दुकानों पर चढ़ गया। यह दुर्घटना त्रिरुपति से 25 किमी दूर चित्तूर जिले में हुई।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वहां के उप मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने शोक जताया है। तिरुपति शहर के पुलिस अधीक्षक विजयलक्ष्मी ने कहा कि ज्यादातर लोग बिजली का करंट लगने के कारण मारे गए। घायलों को तिरुपति और श्रीकालहस्ती के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »