23 Apr 2024, 20:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

शादी से इनकार करने पर भाई ने दो बहनों को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 2:46PM | Updated Date: Apr 20 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोखर भिंडा इलाके में मंगलवार रात एक युवक ने शादी से इनकार करने पर दो सगी बहनों को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इससे छोटी बहन की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की का नाम दीपमाला कुमारी (15) है।

वहीं ममता कुमारी (20) को इलाज के लिए पड़ोसी जिला पूर्वी चंपारण मुख्यालय मोतिहारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आरोपी नवनीत फरार है। जानकारी के मुताबिक नवनीत कुमार का ममता से पूर्व में प्रेम प्रसंग था। बाद में ये अलग हो गए।  मंगलवार को जब ममता अपने घर में अपनी बहन के साथ सो रही थी, तो नवनीत ने खिड़की से उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »