23 Apr 2024, 11:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

J&K : मंत्री फारुख अंद्राबी के घर पर आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 9:51AM | Updated Date: Mar 27 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार रात राज्य के मंत्री फारुख अंद्राबी के पैतृक घर पर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के दूरू स्थित हज और वक्फ राज्य मंत्री अंद्राबी के आवास पर हमला किया और एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को यहां स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। जिस समय आतंकी ने हमला किया, उस समय मंत्री फारुख अंद्राबी घर में मौजूद नहीं थे। बता दें कि फारुख अंद्राबी मेहबूबा मुफ्ती सरकार में राज्यमंत्री है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »