25 Apr 2024, 02:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PHOTOS: मन्नत पूरी होने पर CM ने मंदिर में चढ़ाए 5 करोड़ के गहने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 1:47PM | Updated Date: Feb 22 2017 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव यानी केसीआर अपने महंगे शौकों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। चंद्रशेखर राव ने तिरुपति के निकट स्थित भगवान वेंकटेवश्वर मंदिर में बुधवार को पांच करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषण दान किए। चंद्रशेखर ने यह गहने तेलंगाना के अलग राज्य बनने की अपनी मन्नत पूरी होने के मौके पर दान किए हैं। 
 
'सरकारी खर्च' कर किया दान 
मंदिर में इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ विशेष विमानों से यहां पहुंचे। चर्चा है कि ये गहने राज्य के बजट से बनवाए गए हैं, न कि खुद केसीआर के पैसों से। पिछले दिनों चंद्रशेखर राव का 9 एकड़ में फैला उनका विशाल महल में प्रवेश चर्चा में रहा था। 
 
क्‍या-क्‍या किया दान? 
चंद्रशेखर राव ने अपने दान में तिरुपति के भगवान बालाजी को 5.45 करोड़ रुपए के सोने के गहने और देवी पद्मावती को 45 हजार रुपए की नाथुनी चढ़ाई। उन्होंने 14.20 किग्रा. की सोने की सालिग्राम माला और 4.65 किग्रा. का सोने का कंठहार भी चढ़ावे में दान किया। इस हफ्ते के
आखिर में केसीआर वीरभद्र स्वामी मंदिर में सोने की मूंछे भी दान करेंगे। 
 
पहले भी कर चुके हैं दान 
इससे पहले भी चंद्रशेखर राव मंदिरों में इसी तरह का दान चढ़ा चुके हैं। बीते साल अक्टूबर महीने में उन्होंने करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का सोने का मुकुट वारंगल में देवी भद्रकाली के मंदिर में भेंट किया था। 
 
आलीशान घर भी रहा था चर्चा में 
इससे पहले बीते साल ही नवंबर में राव अपने आलीशान घर में गृहप्रवेश किया था। हैदराबाद के बीचोंबीच बेगमपेट इलाके में पूरे नौ एकड़ में फैले इस घर में बुलेटप्रूफ खिड़कियां लगी हैं। इस घर में 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला एक थिएटर है।  इस घर की लागत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जाती है। राज्य के विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री जनता के पैसे को अपनी शौक-मौज में लुटा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »