29 Mar 2024, 20:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कूलर फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, मालिक अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 12:01PM | Updated Date: Feb 22 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेलंगाना। हैदराबाद के राजेंद्रनगर में एक एयर कूलर कारखाने में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान कारखाने में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस कारखाने के मालिक प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 
छह लोगों में से चार मजदूरों की पहचान इरफान ,सद्दाम, शाहरुख और अयुब खान के रुप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी बाकी है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक प्रमोद कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »