25 Apr 2024, 11:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

महिला डॉक्टर ने मैट्रो के आगे लगाई छलांग, हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 11:20PM | Updated Date: Feb 20 2017 11:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुड़गांव। गुड़गांव के गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे मेट्रो ट्रेन के आगे एक महिला डॉक्टर ने छलांग लगा दी। गनीमत रही की युवती मेट्रो के दोनों पटरियों के बीच में गिरी। जिससे व मेट्रो की चपेट में नहीं आई। 
 
हालांकि युवती को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने घायल महिला डॉक्टर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसके शरीर में कई फ्रेक्चर होने की बात सामने आ रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। 
 
पुलिस के अनुसार पटना बिहार निवासी फरहद निसाद एमबीबीएस डॉक्टर है। डीएलएफ फेज तीन में रहती है। फरहद दिल्ली में एक बीमा कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है। 
 
पुलिस के अनुसार फरहद गुड़गांव के मेट्रो स्टेशन पर पहुंची थी। जैसे की मेट्रो स्टेशन पर आने वाली थी कि युवती ने छलांग लगा दी। अचानक युवती के सुसाइड के प्रयास करते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »