29 Mar 2024, 11:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

होमवर्क नहीं करने पर लेडी टीचर ने छात्रा को दी ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 1:03AM | Updated Date: Feb 20 2017 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर महिला टीचर ने 7वीं क्लास की छात्रा के कपड़े उतरवा दिए।

 
यह घटना शनिवार की है जहां 14 साल की एक छात्रा के साथ यह सलूक किया गया। पीड़ित लड़की का बस इतना कसूर था कि उसने होमर्वक पूरा नहीं किया था। पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि इसी स्कूल में पीड़िता छात्रा का भाई भी पढ़ता है। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया और उसके बाद परिजनों की ओर से टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 
 
पुलिस ने बताया कि स्कूल टीचर ने पीड़ित छात्रा की सलवार उतारकर क्लास रूम में बैठाया था। हालांकि आरोपी टीचर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
बता दें, जयपुर में कुछ दिनों पहले ही एक टीचर की शर्मनाक करतूत का मामला एक और सामने आया था। शहर के रामगंज इलाके में एक ट्यूशन शिक्षक ने 54 बच्चों का यौन शोषण करके उनकी वीडियो क्लिप बनाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »