29 Mar 2024, 17:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जाट नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, इंटरनेट सेवा ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 8:24PM | Updated Date: Feb 19 2017 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। हरियाणा में आयोजित जाट बलिदान दिवस के मद्देनजर राज्य सरकार ने रोहतक में ऐहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है तथा शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं जाट नेताओं ने अपनी मांग ना माने जाने की हालत में आंदोलन तीव्र करने तथा आगे संसद का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 1 मार्च को प्रदेश के दस जिलों में धरने बढ़ा दिए जाएंगे तथा 2 मार्च को दिल्ली में संसद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश भर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है और 36 बिरादरी के लोग आज यहां पहुंचे हैं.।

दरअसल जाट बिरादरी के लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण और पिछले साल से जेल में बंद प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग को राज्य के 19 जिलों में पिछले 22 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने आह्वान पर रविवार को रोहतक के जसिया गांव में बलिदान दिवस मनाया गया। इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों से जाट नेता रोहतक पहुंचे।

यज्ञ -आरती के साथ धरना शुरू

जाट समुदाय द्वारा झज्जर में मनाए जा रहा बालदिवस हवन यज्ञ के साथ शुरू होगा। बलिदान दिवस में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की महिला नेत्री निशा चौधरी पहुचेंगी। वहीं, जाट कमेटी ने शांतिपूर्वक ढांग से बलिदान दिवस का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही जाट समुदाय के लोग हुड्डा सैक्टर-19 में भी आज हवन यज्ञ करेंगे।

रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे बंद 

बलिदान दिवस के चलते आज रोहतक रोहतक-पानीपत  रोड एन-एच-71ए बंद कर दिया गया है। सभी वाहन वाया लाखनमाजरा व खरखोदा के रास्ते से जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर अर्ध सैनिक बल के साथ-साथ राजस्थान पुलिस को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही हरियणा रोडवेज की रोहतक जाने वाली सभी बसों की आवाजाही बंद हो गई हैं, जिसके चलते सभी यात्री परेशान हो रहे है। 

इंटरनेट सेवाएं ठप

बालदिवस पर रोहतक में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके साथ ही सोनीपत के डीसी के.एम. पांडुरंग ने इंटरनेट सेवाओं को बंद किया है। भारी संख्या में दोलनकारियों के जुटने की आशंका चलते इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »