20 Apr 2024, 05:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिस घर में शौचालय न हो, वहां निकाह नहीं कराएं मौलवी: मदनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 5:05PM | Updated Date: Feb 19 2017 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। जमीयत-उलामा-ए-हिंद के सेक्रेटरी जनरल मौलाना महमूद मदनी ने कहा है शौचालय नहीं तो निकाह नहीं। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मौलवियों और मुफ्तियों ने फैसला किया है कि वे ऐसे घरों के लड़कों का निकाह नहीं कराएंगे जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। असम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन राज्यों में निकाह के लिए

शर्त के तौर पर शौचालय होना जरूरी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे धर्म के लोगों को भी इस तरह का फैसला लेना चाहिए। मदनी ने कहा कि  दो तरह की सफाई होती है। एक बाहरी और एक भीतर की। शरीर साफ होने पर ही भीतर की सफाई की जा सकती है। इसलिए न सिर्फ असम, बल्कि पूरे देश को स्वच्छ बनाएं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »