20 Apr 2024, 00:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, समर्थकों ने दफ्तर पर की तोडफ़ोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 7:05PM | Updated Date: Jan 24 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 63 सीटों के लिए अपनेे उम्मीदवारो की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत दो सीटों किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। वंही टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के देहरादून ऑफिस में जमकर हंगामा किया तथा हरीश रावत मुर्दाबाद के नारे लगाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर भारी तोडफ़ोड की।

उम्मीदवारो का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया गया। बैठक कल रात हुई थी। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुनाव 15 फरवरी को होने वाले हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य मंत्री इंदिरा हृदयेश भी शामिल हैं जो हल्द्वानी से चुनाव लड़ेंगी।
 
सुरेंद्र सिंह नेगी कोटद्वार से चुनाव लड़ेंगे जबकि दिनेश अग्रवाल धर्मपुर से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री प्रसाद नैथानी देव प्रयाग से चुनाव लड़ेंगे। हरिश्चंद्र दुर्गपाल लालकुंआ से जबकि गोविंद सिंह कुंजवाल जगेश्वर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। जहां कांग्रेस विकास के एजेेंंडा पर नए सिरे से जनादेश मांग रही है, वहीं भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए विकास के मुद्दे का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत भी नए सिरे से जनादेश मांग रहे हैं कि नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने उनकी सरकार तब तक के लिए बर्खास्त कर दी थी, जब तक कि उसे अदालत ने बहाल नहीं किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »