29 Mar 2024, 20:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जम्‍मू: लखवी का भतीजा और लश्कर आतंकी अबु मुठभेड़ में ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 8:59PM | Updated Date: Jan 19 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदी पुरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर चीफ जकीउर रहमान लखवी के भतीजे अबु मुसैब को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का एक जवान भी घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल आतंकी बादीपुरा जिले के एक गांव में छिपा था। सुरक्षा बलों को इस बारे में सूचना मिली। सुरक्षा बलों ने विशेष तैयारी के साथ उस घर को घेर लिया जिसमें आतंकी छिपा था। एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ था। मारे गए आतंकी के पास से भारी में गोलाबारूद और हथियार बरामद किए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »