29 Mar 2024, 14:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण विमान सेवाएं प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 6:31PM | Updated Date: Jan 17 2017 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज दूसरे दिन भी विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। हिमपात के कारण केवल एक ही विमान को हवाई अड्डे से उड़ान भरने की अनुमति दी गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि आज सुबह केवल एक विमान सेवा को ही हवाई अड्डे से जारी रखा गया।

हालांकि, प्रवक्ता ने बताया कि जैसे-जैसे दिन चढ़ा और दोपहर बाद हुई बर्फबारी के कारण दृश्यता के स्तर में गिरावट दर्ज की गई जिसके कारण हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसी बीच, कई उड़ानों के रद्द होने के कारण सैकड़ों यात्रियों को निराश होकर हवाई अड्डे से लौटना पड़ा।   

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में कल हुई सामान्य से भारी बर्फबारी के कारण केवल चार उड़ानें ही जारी रही थीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में और अधिक बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »