24 Apr 2024, 09:14:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जौनपुर में ठण्ड लगने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 11:09AM | Updated Date: Jan 17 2017 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले चौबीस घंटे में ठण्ड लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के खुटहन क्षेत्र में कैराडीह गांव में कल ठंड लगने से सरस्वती देवी (60) की हालत बिगड गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जलालपुर क्षेत्र के नेवादा, डिहवा गांव में कल  रात ठंड लगने से 50 वर्षीय चमेली मौर्या की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जफराबाद क्षेत्र में खोजनपुर गाँव निवासी पन्नालाल चौहान 50 की भी ठण्ड लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शास उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक ठण्ड से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है लेकिन जिला प्रशासन ने इन मौतों को ठण्ड से होने से इंकार किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »