24 Apr 2024, 14:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पंजाब के CM बादल पर अपने ही गढ़ में फेंका जूता, आरोपी अरेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 8:09PM | Updated Date: Jan 11 2017 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लांबी। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को उनके विधानसभा क्षेत्र लांबी में उस समय जूता फेंका गया जब वह चुनाव प्रचार के लिए रत्ताखेडा गांव में आए थे।

 
हमलावर की पहचान जत्थेदार अमरीक सिंह अजनाला के भाई गुरबचन सिंह बचना उर्फ बच्चू (55) के रूप में की गई है। जत्थेदार अजनाला सरबत खालसा से जुड़ा हुआ हैं।
         
हमलावर ने बादल पर जूता इतनी जोर से फेंका कि उनका चश्मा टूट गया। उसके बाद वह चुनाव प्रचार बीच में रोक दिया गया। 
 
घटना पर बोले बादल 
घटना के बाद बादल ने कहा कि इस घटना से निस्संदेह साबित होता है कि ‘‘उनके विरोधी बाजी हार चुके हैं’’ तथा शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की संभावना को ‘‘खत्म करना चाहते हैं।
 
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है तथा इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पहले जलालाबाद क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कंधवाला हाजिर खान गांव में कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था जिसमें कार के शीशे टूट गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »