19 Apr 2024, 20:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 10:52AM | Updated Date: Jan 11 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर/चंडीगढ़/जयपुर। जम्मू में मंगलवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। राजस्थान के पोखरण में मंगलवार सुबह ओस जम गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से शीत-लहर की चपेट में हैं।
 
श्रीनगर में मंगलवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। घाटी के ऊपरी इलाकों में कुछ जगहों पर छिटपुट तो कहीं-कहीं भारी बर्फबारी हुई। दूसरी ओर सबसे सर्द जगह करगिल रही। यहां तापमान माइनस 12.9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार तक हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

बर्फबारी ने बढ़ाई कई देशों में परेशानी
जर्मनी में भी बर्फबारी से बुरा हाल है। हालात ये हैं कि फ्रेंकफर्ट एअरपोर्ट पर खड़े लुफ्थांसा एअरलाइन के विमान से बर्फ हटाने के लिए कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया। सर्बिया में बर्फबारी से कई नदियां और झीलें जम गई है। यहां तापमान -15 डिग्री पहुंच गया है। बेलग्रेड की डेन्यूबी नदी का पूरा पानी भी जम गया है। भारी बर्फबारी के कारण यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »