25 Apr 2024, 19:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जयललिता को भारत रत्न देने की मांग, अम्मा के सदमे में 280 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 9:25PM | Updated Date: Dec 10 2016 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। शनिवार को जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम पन्नीरसेल्वम ने पहली कैबिनेट बैठक की। तमिलनाडु कैबिनेट में एक रिजोल्यूशन पास किया गया, जिसमें जयललिता को भारत रत्न देने की मांग की गई है। 
 
वहीं अन्नाद्रमुक की अध्यक्ष और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद सदमे के कारण राज्य में अब तक कुल 280 लोगों की मौत हो चुकी है।
        
पार्टी ने दावा किया है कि जयललिता के निधन के सदमे की वजह से अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी। पार्टी ने मरने वालों के परिवार को 3 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। आज पार्टी ने इन लोगों की सूची जारी की है।
       
जयललिता के निधन की खबर सुनकर मारे गए लोगों में चेन्नई, वैलोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नामलाई, कुदालोर, कृष्णानगरी, इरोड और तिरुप्पुर जिले के लोग शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने मरने वाले लोगों की संख्या 77 बताई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »