19 Apr 2024, 02:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

चेन्‍नई: कारोबारी के पास मिले 170 करोड़ कैश और 130 किलो सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 10:49AM | Updated Date: Dec 10 2016 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के नोटंबदी के फैसले को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। नोटबंदी के फैसले के बाद से ही काले कुबरों के मालिक अपने काले धन को सफेद करने में जुटे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है. चेन्नई में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। 

आयकर विभाग ने 170 करोड़ का कैश और 130 किलो सोना बरामद किया है। चेन्नई के जिस कॉन्ट्रेक्टर को इस मामले में दोषी पाया गया है। उसका नाम शेखर रेड्डी बताया जा रहा है। ये शख्स तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पन्नीर सेल्वम का करीबी बताया जा रहा है।
 
बताया गया कि तीन में पहली कार्रवाई तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम बोर्ड मेंमर शेखर रेड्डी के घर की गई। शेखर को आंध्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में राजनीतिक लोगों और अधिकारियों का काफी करीबी माना जाता है। बताया गया कि छापे मारी के दौरान आरोपियों के घर और दुकानों से ये ये नकदी और सोना बरामद हुआ है।
 
आंध्र प्रदेश सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी कि अगर रैकेट में शेखर रेड्डी की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें TTD बोर्ड से निकाल दिया जाएगा। इस मामले की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई थी कि छापे मारी के 90 करोड़ कैश जब्त किए गए। इन नोटों में 70 करोड़ रुपए के नए नोट हैं। साथ में 100 किलो सोना भी बरामद किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »