19 Apr 2024, 07:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दीनदयाल ने कहा था मुसलमानों को वोट की मंडी ना समझें, अपना मानें: पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 7:24PM | Updated Date: Sep 25 2016 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में चल रही बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक का रविवार को तीसरा और आखिरी दिन है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम राजनीति में कुछ लेने या फिर हासिल करने में विश्‍वास नहीं करते। उन्होंने कहा- हम सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने को लक्ष्य का अंत नहीं मानते।
 
प्रधानमंत्री ने श्रीकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्जना की
पीएम मोदी ने यहां श्रीकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्जना की। यहां स्वप्न नगरी में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने से पहले मोदी भगवान शिव के मंदिर गए और करीब आधे घंटे तक रहे। प्रधानमंत्री के सुबह 9:10 बजे पहुंचने पर मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इन पदाधिकारियों में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पी वी चंद्रन और सचिव ई अनिरूद्ध भी शामिल थे। चंद्रन इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं।
 
मुसलमानों को वोट की मंडी का माल ने समझें
पीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, मुसलमानों को न पुरस्कृत करें और न ही उन्हें तिरस्कृत करें, बल्कि उनका परिष्कार करें। उन्हें न वोट की मंडी का माल और न ही घृणा की वस्तु समझें, उन्हें अपना समझें। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी अपने सिद्धांतों से नहीं डिगी है। हम राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि सेवा के मकसद से आए हैं। हमारी विकास की यात्रा में कोई पीछे नहीं रह सकता और समाज का आखिरी व्‍यक्ति भी हमारे लिए अछूता नहीं। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय ने कहा था कि मुस्लिमों को केवल वोट बैंक नहीं समझा जाना चाहिए।

भारत का पर्यावरण में योगदान सबसे ज्यादा
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को भारत पेरिस में कान्फ्रेंस आफ पार्टीज में हुए निर्णयों का अनुमोदन करेगा। दुनिया ने माना पर्यावरण में भारत को योगदान सबसे ज्यादा। गांधी जी ने पर्यावरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। पीएम ने कहा कि भारत सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु में गरीब है। हमारी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण को प्रतिबद्ध है।
 
शाह ने दोहराया कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
कश्मीर में अशांति और उरी हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने जोर दिया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और दुनिया की कोई ताकत इसे हमसे अलग नहीं कर सकती है। इसे हमसे दुनिया की कोई ताकत छीन नहीं सकती जो हमारे संविधान को नहीं मानते उससे इस बारे में कोई चर्चा नहीं होगी। दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती को ग़रीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का फ़ैसला किया। अपने भाषण में अमित शाह ने बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ़ की और साथ ही बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »