25 Apr 2024, 19:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अब डेयरी क्षेत्र में उतरेंगे योग गुरु बाबा रामदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 1:59PM | Updated Date: Sep 25 2016 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करनाल। योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को हरियाणा के करनाल में घोषणा की कि पतंजलि जल्द ही डेयरी कारोबार में उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र 2022 तक पांच लाख करोड़ रुपए के कारोबार के आंकड़े को पार कर लेगा।

रामदेव ने यहां राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (एनडीआरआई) में दो दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, इसी वित्त वर्ष में पतंजलि डेयरी क्षेत्र में उतरेगी। उत्पादन तीन डेयरी संयंत्रों, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश सभी जगह एक-एक, में शुरू किया जाएगा।  संगोष्ठी का विषय भारतीय डेयरी और खाद्य क्षेत्र: भविष्य की चुनौतियों से निपटने का रास्ता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »